आदिवासी हो समाज युवा महासभा का बोलानी युनिट का कमिटि का गठन किया गया।

 

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष - सोनाराम चांपिया, उपाध्यक्ष - विशाल चांपिया, सचिव - जगन्नाथ सिदू और  कोषाध्यक्ष - चंद्र सिदू को चयन किया गया।

 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  बोलानी/बड़बिल/किरीबुरू/गुवा - आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा आदिवासी बिरसा क्लब के सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने बालागोडा स्थित बिरसा क्लब बोलानी में बैठक कीं। बैठक में ओढ़िशा और झारखंड राज्य के हो समाज के लोगों तथा सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के बीच भाषा-संस्कृति,सामाजिक-धार्मिक, रीति-रिवाज तथा जन्म-मृत्यु-विवाह जैसे विभिन्न प्रमुख विषयों पर चर्चा किया गया।


दोनों राज्य के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भावनाओं को एक दूसरे में आदान-प्रदान किया गया। आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने लोगों से अपील किया है कि आगामी 21 अगस्त 2023 को "हो" भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु दिल्ली जंतर-मंतर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। भाषा के आंदोलन में सभी राज्यों से हो समाज के प्रतिनिधि पहुँचे । 


एक तरफ हरेक परिवार से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम से पोस्टल कार्ड लेखन अभियान चल रहा है, भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु उसमें हस्ताक्षर कर आदिवासी हो समाज युवा महासभा को सहयोग करें। श्री हेम्ब्रम ने लोगों से अपील किया है कि भाषा-संस्कृति के बचाव तथा सामाजिक-धार्मिक एकरूपता हेतु आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जुड़ें।


         इस क्रम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा का बोलानी युनिट का कमिटि गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से *अध्यक्ष* - सोनाराम चांपिया,*उपाध्यक्ष*-विशाल चांपिया,*सचिव*- जगन्नाथ सिदू और *कोषाध्यक्ष*- चंद्र सिदू को चयन किया गया । लोगों को आदिवासी हो समाज महासभा की नियमावली तथा विधि-उपविधि के तहत नयी कमिटि को अविलंब विस्तार करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुशील सवैंया,झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव सिकंदर हेम्ब्रम,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष बुधराम चांपिया,प्रखंड कोषाध्यक्ष भीमसिंह चातोम्बा,आदिवासी बिरसा क्लब के महासचिव चंद्र चांपिया,सचिव दीपक होनहागा,अनिल चांपिया,राजू चांपिया,सुनील चांपिया,आनंद मुंडा,मनोज मुंडा,सोनिया मुंडा,जीवन चांपिया,अजय कुमार मुंडा,होलो चांपिया,मोटु बेन्डेका,गोविन्दा चांपिया,राजू लागुरी एवं चंद्रमोहन हेस्सा आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post