लॉटरी विक्री करते हुए पुलिस नें रंगेहाथ पकड़ा शहनवाज खान को भेजा जेल


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय में चल रहे अवैध लॉटरी टिकट बिक्री का कारोबार करने वाले के बिरूद्व छापामारी अभियान चलाया गया।आज सदर थाना पुलिस बल द्वारा औचक रूप से लॉटरी विक्रेताओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बड़ी बाजार से शहनवाज खान , उम्र- 30 वर्ष , पे०- म० असगर खान, बड़ी बाजार, को लॉटरी विक्री करते हुए पुलिस द्वारा रंगेहाथ पकड़ा गया । पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 75/22 दिनांक 04/7/23 सुसंगत धाराओ के अंतर्गत दर्ज कर ,पकड़ाए अभियुक्तों को मा० न्यायालय में उपस्थापन पश्चात मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया है।अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध पुलिस द्वारा औचक रूप से निरंतर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post