चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मध्यप्रदेश के एक निरीह आदिवासी के मुंह पर पेशाब करके भाजपा नेता ने साबित कर दिया कि भाजपा में आदिवासियों की क्या हैसियत है? और भाजपा चाल,चरित्र और चेहरा की स्लोगन वाली पार्टी के रूप में अपनी पीठ खूब थपथपाती है।
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी देश के आदिवासियों को बताए कि भाजपा के नेता आदिवासियों के मुंह पर क्यों पेशाब करते है ?
यह सवाल झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु पूछ रहा है। कहते है भाजपा बहुत संस्कारी राजनीतिक पार्टी है।जहां पर सभी व्यक्ति की गरिमा का ख्याल रखा जाता है। वहां अमर्यादित आचरण को सहन नहीं किया जाता। वन्धुत्व की स्थान सबसे उपर रहता है। भेदभाव और किसी को प्रताड़ित करना भाजपा के डिक्शनरी में नहीं है।
क्या यह भाजपा का दिखावा वाला सैद्धांतिक पहलू मात्र है ?
व्यवहारिकता में भाजपा का आचरण, चरित्र और चेहरा निरीह आदिवासियों के मुंह में पेशाब करने वाला ही है। लेकिन देश के आदिवासी सबसे अधिक सांसद भाजपा को दिए है।
क्या हम आदिवासी यही दिन देखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करते है ?
झारखंड पुनरूत्थान अभियान देश के आदिवासियों से अपील करती है मध्यप्रदेश के भाजपा नेता के उस वायरल वीडियो क्लिप को जरूर देखें। जिसके मुंह में सिगरेट है और पेशाब एक निरीह आदिवासी युवक के मुंह पर कर रहें है। और उस वीडियो क्लिप को सभी आदिवासी भाजपा सांसद और मंत्री के वायसअप पर भेज दें। उसके बाद भी उन आदिवासी सांसद, मंत्री और नेता का खून न खौले तो समझ लेना वे आदिवासियों का नेता कतई नहीं हो सकता।
