अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के द्वारा मध्य प्रदेश के विधायक प्रतिनिधि के द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर अपमानित किए जाने का प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया।


 चाईबासा 
( संतोष वर्मा ) :  मध्य प्रदेश के सीधी जिला के विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर अपमानित किए जाने के मामले के विरुद्ध अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला उपाध्यक्ष सह मंझारी के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों भरभरीया चौक में जुटकर प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। 


जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी आदिवासी दलित विरोधी पार्टी है जिसका ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश की घटना है।भारतीय जनता पार्टी आदिवासी हितैसी होने का बात बोलते है लेकिन नए संसद भवन उदघाटन में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति दरौपदी मुर्मू को नही बुलाते है।भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।


जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनी है तब से दलित, पिछड़े, आदिवासी समुदाय के ऊपर हमला बड़े हैं। महिलाओं को सम्मान नही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post