चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सदर प्रखण्ड के अमला टोला, वार्ड संख्या -19 में अवस्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में आज शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए निर्वाचित बाल संसद के कार्यकारिणी सदस्यों को विद्यालय समयावधि समाप्ति के पूर्व आयोजित असैंबली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
असैंबली को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने सभी पदधारियों का एक-एक कर बच्चों से परिचय कराया तथा सम्बन्धित मंत्री को उनके कर्तव्य बोध से अवगत कराया। उन्होनें कहा कि विद्यालय संचालन में बाल संसद की भूमिका बहुत अहम है। अमूमन यह देखा गया है कि जिस विद्यालय का बाल संसद शशक्त और क्रियाशील होता है वह विद्यालय उतना ही अनुशासित एवं प्रभावशाली माना जाता है।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन में बाल संसद के मंत्रिमंडल में शामिल हर मंत्री को उनके कार्यों में सहयोग करने की जिम्मेदारी प्रत्येक बच्चे की है। अतः जब तक सब मिलजुलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक यह प्रभावी नहीं हो सकता। बाल संसद के सभी मंत्रियों का प्रधानाध्यापक ने बैच पहनाकर सम्मानित किया। अंत में राष्ट्र गान के साथ सभा विसर्जित की गई।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नव निर्वाचित बाल संसद के प्रमुख पदधारी इस प्रकार हैं :
अध्यक्ष : सुदीप पैड़ा
प्रधानमंत्री : सुशीला देवगम
स्वच्छता मंत्री : अपराजिता सिंकु
स्वास्थ्य मंत्री : कृष्णा विरुवा
सुरक्षा एवं न्याय मंत्री : अतुल दास
पोषण मंत्री : दिव्या लुगून
उपस्थिति मंत्री : उपेंद्र कुमार पान
शिक्षा मंत्री : सुचित्रा पैड़ा
कौशल विकास मंत्री : मनीषा गोप
पर्यावरण मंत्री : मुकरु सिंह कुंटिया
सूचना मंत्री : ओम प्रकाश महतो
खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री : जयराम विरुवा


.jpeg)