राहुल गांधी के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में : जिला कांग्रेस

राहुल गांधी संघर्ष करो हम आपके साथ है : कांग्रेस

 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम को  कांग्रेस भवन, चाईबासा से पैदल मार्च निकाला गया।

जोकि शहीद पार्क चौक होते हुए गांधी मैदान रविंद्र भवन होते हुए कांग्रेस भवन वापस पहुंचा, राहुल गांधी जिंदाबाद, "राहुल गांधी आप संघर्ष करो हम आपके साथ है" "देश बचाओ -लोकतंत्र बचाओ, सविधान बचाओ- देश बचाओ," जैसे नारे लगाते हुए हाथों में तख्ती एवं कांग्रेस के झंडे के साथ पैदल मार्च निकाला गया, ज्ञातव्य हो कि गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा मानहानि मामले में हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत नहीं मिलने पर गांधी वादी तरीके से जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वधान में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पैदल मार्च कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, देवेन्द्र नाथ चंपिया, अशरफुल होदा, नितिमा बारी, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, रविन्द्र बिरुवा, रंजीत यादव, राज कुमार रजक, रितेश कुमार तामसोय, लियोनार्ड बोदरा, जानबी कुदादा, अशोक सुंडी, मो.सलीम, गणेश कोड़ा, दिकु सवैयां, कैरा बिरुवा, जगदीश सुंडी, इम्तियाज खान, सिकुर गोप, मुकेश कुमार, सुभाष राम तुरी, राजेन्द्र कच्छप, तुरी सुंडी, मो.जहाँगीर आलम, मालती कालुण्डिया, रश्मि ब्यूटी बानरा, बेबी बिरुली, महीप कुदादा, संतोष सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, राजेश दास, गुरुचरण सोनकर, मोहन सिंह हेम्ब्रम, मथुरा चंपिया, रवि कच्छप, नारायण निषाद, ब्रज मोहन देवगम, मुकेश दास, सिद्धेश्वर बोयपाई, सैफ अहमद, सुशील कुमार दास, सोनाराम पुरती आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post