विकास की जरूरत गांवों को है - प्रीतम बांकिरा


 चाईबासा ( सन्तोष वर्मा ) :  युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने आम जनता की शिकायत पर सांसद श्रीमती गीता के निर्देश पर जेनासाई, बाघमारा और बारकानी गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से गांव की समस्याओं को जाना।


   सर्वप्रथम प्रीतम बांकिरा जेनासाई गांव पंहुचने पर ग्रामीणों ने बताया कि टोकलो रोड मुख्य सड़क से लगभग 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है बारिश के दिनों में इस सड़क से आवाजाही करने में काफी परेशानी होती है पूरे सड़क से बड़े-बड़े गड्ढे और बोल्डर पत्थर निकल आए हैं और सड़क पूरी तरह से कीचड़मय हो जाती है। जेनासाई उपर टोला में जलमीनार में लीकेज है व नल पूरी तरह से टूट चुका है जिससे लोगों को पीने का पानी पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रहा है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा

    तत्पश्चात प्रीतम बांकिरा ने चारमोड़ चौक से बाघमारा, कुईतुका होकर ऊंचीबीता जानेवाली सड़क का भी जायजा लिया। इसमें पाया गया कि लगभग 6 किलोमीटर सड़क जर्जर हो चुकी है चूंकि यह सड़क इस क्षेत्र के लगभग हजारों की आबादी को मुख्य सड़क से जोड़ती है और अगर यही सड़क जर्जर अवस्था में हो तो यह काफी चिंताजनक है।दौरे के अंत में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा हतनातोडांग पंचायत के बारकानी गांव पंहुचे। यहां पंहुचने पर ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से पेटेडीपा होते हुए बारकानी गांव के सीमाना तक कच्ची सड़क ही है और यही एकमात्र सड़क है जिससे लोग आना जाना करते हैं।

      युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि गांव क्षेत्र में आज भी सड़कों की स्तिथि काफी खराब है। सड़क ही आम आदमी को शहरों से जोड़ता है,बिना अच्छी सड़क के विकास कभी नहीं हो सकता है। अतः विकास कि जरूरत गांवों को है और सांसद गीता कोड़ा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति काफी गंभीर हैं। आगे श्री बांकिरा ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की जितनी भी ऐसी जर्जर या कच्ची सड़कें या कोई भी समस्या हो तो उनकी जानकारी सांसद कार्यालय चक्रधरपुर के संपर्क नंबर 8789486928 पर दें श्री बांकिरा ने कहा कि आज जिन गांवों में दौरा किया गया उन सभी सड़कों के जीर्णोद्धार व नवनिर्माण के लिए सांसद गीता कोड़ा जी को ग्रामीणों द्वारा लिखित मांगपत्र दिया जाएगा एवं अविलंब इन सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा । जेनासाई में जलमीनार में नल व लीकेज की समस्या से ग्रामीणों को बहुत जल्द निजात मिलेगा और आवश्यकता अनुसार शुद्ध पानी मिलेगा ।इस दौरान मनोज,संजय केराई,मंजेदर सामड, डब्ल्यू हेंब्रम, सोनाराम, विक्रम,गुलाब हेंबरोम, सिंकदर, कैरी आदि कांग्रेसजन व ग्रामीण थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post