सरायकेला प्राचीन भैरव पीठ स्थली में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  सोमवार को खरकाई नदी के तट पर स्थित प्राचीन भैरव पीठ स्थली में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

भक्त श्रद्धालुओं ने यहां अष्ट भैरव एवं देवाधिदेव महादेव की शिवलिंगों पर जलार्पण किया। पूजा अर्चना कर भगवान भैरव के प्रति आस्था प्रकट किया।

 मौके पर नगर पंचायत के पुर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी यहां पूजा अर्चना की एवं जलार्पण किया। मौके में उन्होंने कहा कि प्राचीन भैरव सिद्ध पीठ सरायकेला का एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां भैरव पीठ में नटराज देवाधिदेव महादेव शिवलिंग के रूप में विराजित हैं। चारों तरफ बिल्वपत्र के वृक्ष धार्मिक वातावरण को ओर आनंदित और रोमांचित बना रहे हैं। उन्होंने बाबा भैरव और महादेव से क्षेत्रवासियों के कुशल क्षेम की मंगल कामना की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post