चाईबासा ( सन्तोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में रिस्तै की कत्तल डायन विसायन के आरोप में होने वाली वारदात थमने का नाम नहीं है। ऐसे ही जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से पति पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पा रहा है. लेकिन आशंका है कि डायन और जमीन विवाद के कारण हत्या की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत उत्पन्न हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना अंतर्गत ओटार पंचायत के झोमरो गांव के गुटू साई निवासी 65 वर्षीय सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी 60 वर्षीय बागी दिग्गी को अज्ञात अपराधियों ने दाउली और चाकू से रविवार रात हमला कर दिया. दोनों के सर में अपराधियों ने कई हमला करने से दोनों कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सोमवार सुबह गांव के मुंडा ने हत्या का सूचना कराईकेला थाना पुलिस को दिया. घटना की सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिस्सले दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. हालांकि हत्या के संबंध में गांव वाले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं. गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद गांव से पुरुष पलायन कर चुके हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया हैं. समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।
डायन या जमीन विवाद को लेकर हत्या का अशंका
सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी बादगी दिग्गी हत्या में कई मामला सामने आ रहा है. जानकार बताते हैं कि डायन के कारण गांव वाले ने पति पत्नी की हत्या कर दिया. हालांकि कुछ जानकार बताते हैं कि चारों बेटी के शादी होने के बाद उसकी जमीन का मालिक कोई नहीं है जिस कारण उसके रिश्तेदारों ने हीं दोनों की हत्या कर दी. सूचना यह भी है कि रविवार को सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी बादगी दिग्गी के साथ किसी की लड़ाई भी हुई थी. जिसकी सूचना पुलिस को भी है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. इधर पति पत्नी की हत्या का खबर चारों बेटी को भी पुलिस देने में लगी है ताकि मामले का खुलाशा सके।
