सीनी में मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत मित्तल व टीम का स्वागत के साथ संगठन की हुई विस्तार, पूरन बने सीनी शाखा के अध्यक्ष


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत मित्तल व टीम का सरायकेला खरसावां जिला के सीने में समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश स्तरीय टीम में झारखंड प्रांतीय महामंत्री दीपक पारिख, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य बलराम अग्रवाल उपस्थित थे।

मौके में उक्त सम्मेलन के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के आगुवाई में एक बैठक हुई। बैठक में सीनी एवं दुगनी के मारवाड़ी समाज के लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पूरन अग्रवाल सीनी शाखा का अध्यक्ष बने। मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा इन्हें सीनी शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही सीनी शाखा में 10 नए सदस्य भी जोड़े गए। सम्मेलन के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने नई शाखा गठन पर खुशी जाहिर की और कहा कि शाखा को भरपूर सहयोग मिलेगा।

बैठक में अनिल गोयल, रतन अग्रवाल, प्रियंका गोयल, चंद्रेश अग्रवाल, एकता अग्रवाल, दीपक गोयल, अर्जुन अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post