सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय पहुंचे एवं पदभार ग्रहण किया।
इससे पहले निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल ने नए उपायुक्त को बुके देकर स्वागत किया। और उन्हें पदभार सौंपा।
सरायकेला खरसावां जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला इससे पहले दुमका के उपायुक्त रह चुके हैं। झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा 25 जुलाई 2023 को जारी अधिसूचना के मुताबिक इन्हें सरायकेला खरसावां जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के साथ ही नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला सेवा में सक्रिय दिखे।
वह जिला मुख्यालय सरायकेला सामुदायिक भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शुक्ला ने वेयरहाउस की विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग एवं संबंधित पदाधिकारी थे।


