थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने बाईक चोरी रोकने के लिए की अनोखी पहल।


बाइक में चाबी छोड़कर चोरों की मदद न करे : थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक।

  रांची ( संतोष वर्मा ) :  डेलीमार्केट (राँची) त्योहार के मौसम में थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डेलीमार्केट के थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने अनोखी पहल की है इसके तहत उनके द्वारा सुरक्षा उपाय संबंधी पंपलेट और पोस्टर को टॅक्सी स्टैंड के आसपास में जगह जगह चिपकाया गया है।


थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि- जब तक जनता जागरूक नही होगा तब तक कोई भी घटना को पूर्ण रूप से नही रोका जा सकता है, घटनाओ को पूर्णतः रोकने के लिए जनताओ में जागरूकता, बुद्धिमत्ता और सतर्कता होनी जरूरी है। किसी की भी मोटर साइकिल अथवा बाइक चोरी न हो पुलिस का ये हमेशा प्रयास रहेगा।


इस पंपलेट/पोस्टर में लिखा है मोटरसाइकिल तथा गाड़ियों को निर्धारित स्टैंड में रखने, हैंडल लॉक करने, वाहनों को जहां तहां खड़ा नहीं करने, वाहनों की सुरक्षा खुद करने, गाड़ी में चाबी छोड़कर चोरों को मदद नहीं करने, गाड़ी रखने की जगह स्टैंड है सड़क नहीं, आपके एक सुरक्षित कदम से चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है, लापरवाही ही आपके बाइक चोरी का मुख्य कारण है, सतर्कता ही बचाव है जैसी बातें लिखी हैं।
इस मौके पर पु0अ0नि0 प्रदीप केशरी, स0अ0नि0 कुमोद कुमार सिंह, मुंशी अहसान अहमद, टेक्सी स्टेण्ड के मो0 अकबर उर्फ मुन्ना, सकील एवं पुलिस बल शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post