चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में इंटर की पढ़ाई पुनः प्रारम्भ होने पर जेएलएन कॉलेज के शिक्षकों ने सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। शिक्षकों ने कहा कि जेएलएन कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद होने की सूचना से सभी शिक्षक काफी परेशानी हो गए थे और उनकी रोजी रोटी पर भी संकट आ गया था। राज्य सरकार के द्वारा डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई यथावत रखने का फैसले से सभी शिक्षकों ने राहत की सांस ली। मौके पर शिक्षकों ने वर्तमान में हो रही अपने समस्याओं से भी सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
VIDEO
शिक्षकों को सांसद श्रीमती गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि हम हमेशा से ही छात्रों और शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए सजग हैं। पूर्व में भी जब डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने की जानकारी प्राप्त हुई तो हमने इस विषय पर अपनी बातों को सरकार के समक्ष रखा था और अब आगे भी आपके समस्याओं को लेकर हम राज्य सरकार से इस विषय पर वार्ता करेंगे ताकि सभी शिक्षकों को उचित सुविधा व आवश्यक लाभ मिल सके।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , सांसद प्रतिनिधि अंबुराय चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सह जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र नाथ ओझा, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन महतो, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
