चक्रधरपुर में कांग्रेस प्रखंड और नगर कमेटी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   चक्रधरपुर में कांग्रेस पार्टी की प्रखंड कमेटी और नगर कमेटी की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जी उपस्थित रहे। प्रखंड और नगर कमेटी के कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने,संगठन द्वारा आनेवाले समय पार्टी के विचारधारा और विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने,आम जनता की समस्याओं का समाधान और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति सहित अन्य विषयों पर चर्चा-परिचर्चा किया गया।


कार्यसमिति की बैठक में पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी ने सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के समक्ष चक्रधरपुर और चाईबासा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा। 


इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्षपूर्वक समर्थन भी किया। पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अंबुराय चौधरी के प्रस्ताव पर सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आगे सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि आज चक्रधरपुर में कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आम जनता की सेवा में तत्पर है इसलिए इसका परिणाम आगामी चुनाव में अवश्य रूप से देखने को मिलेगा औरचक्रधरपुर में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। 


पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इस देश की सेवा कर सकती है इसलिए हम सभी लोगों को आनेवाले 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर देनी चाहिए ताकि आनेवाले लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने तभी इस देश का भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

बैठक में.....

इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,सेवादल जिला संयोजक चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी सीमा सीता एक्का, लक्ष्मण हांसदा,सांसद प्रतिनिधि अंबरराय चौधरी, एससी सेल चेयरमैन कमल राम,कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर,महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष राखी सलूजा,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन महतो,पीसीसी सदस्य राजेश शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अमित मुखी, गोविंद प्रधान, असंगठित कामगार कांग्रेस नगर अध्यक्ष सारण मंडल, मुचीराय महली,सापू मंडल,चूननू रहमान, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, युवा कांग्रेस जिला उपकोषाध्यक्ष हरिश अंगरिया,भोलेनाथ बोदरा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post