डीएमएफटी से बनेगी सोसोहातु से कुइडबुसू तक सड़क
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सदर प्रखंड अंतर्गत तुईवीर पंचायत में ग्राम सोसोहातु से कुइडबुसू तक की जर्जर सड़क का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से कराया जाएगा I सोमवार को इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास माननीय विधायक दीपक बिरुवा ने कियाI विधायक श्री बिरुवा ने कहा कि जनहित में इस सड़क का निर्माण किया जाना अति आवश्यक था।
इस मौके पर तुईवीर पंचायत की मुखिया और मुंडा गुरुचरण बारी ने स्थानीय समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराते निदान कराने का आग्रह किया। जिस पर विधायक जी ने जनसमस्याओं को दूर कराने को लेकर आश्वस्त किया I वहीं विधायक दीपक बिरुवा ने संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
शिलान्यास कार्यक्रम में वीरसिंह दास, उदय बिरुली, महावीर बारी, अनिल बारी, लालू देवगम, बबलू गोप, विपिन दास, अमित वर्मा समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
