मंझारी प्रखंड के पिलका पंचायत के छोटा गुली गांव में अधूरे बने हुए बकरी शेड का जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल नें किया निरिक्षण
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मंझारी प्रखंड के पिलका पंचायत अंतर्गत छोटा गुली गांव में गोरवारी बानरा का अधूरे बने हुए बकरी शेड का निरीक्षण जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के द्वारा किया गया।माधव चंद्र कुंकल के द्वारा बकरी शेड की जांच करने पर बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई।यह बकरी शेड का योजना वित्तीय वर्ष 2021-2022 का था और इस बकरी शेड का अनुमानित लागत 80301 रूपया है और योजना का वर्क कोड 3408006009/IF/7080902077081 है।
लागत के अनुरूप वेंडर के द्वारा कार्य न कराकर किसी प्रकार आधा अधूरा बकरी शेड के ढांचा को खड़ा कर दिया गया है।बकरी शेड का प्लास्टर भी नही किया गया है और न ही दरवाजा लगाया गया है।
बकरी शेड में लागत के अनुरूप लोहा का पाईप लगाना था मगर वेंडर विजय सिंह बारी के द्वारा बांस का उपयोग कर लीपा पोती किया गया है।
सही से काम किए बिना पैसा निकासी करने का प्रयास वेंडर के द्वारा किया गया है।
माधव चंद्र कुंकल ने कहा की हेमंत सरकार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों के द्वारा भी बड़े पैमाने पर सरकारी योजनाओं में लूट मचाएं हुए है। ज्ञात हो की विजय सिंह बारी मंझारी प्रखंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भी है।
जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल
जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा की मामले की जांच एवं वित्तीय अनियमितता किए जाने के विरुद्ध प्रखंड कार्यलय मंझारी के समक्ष धरना पर बैठकर सभी बकरी शेडो की जांच की मांग करेंगे।




