गांव को विकसित व शिक्षित बनाने में भागीदार बनें युवा
जयराम एफ सी को हराकर वाई एफ सी लुपुंगुटू बना विजेता
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : आजाद कीर्तिमान क्लब बामेबासा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। फाइनल मुकाबले का उदघाटन मुख्य अतिथि माननीय विधायक दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि मुखिया मंगल सिंह कुंटिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, वहीं युवाओं से अपने गांव, समाज को विकसित करने और शिक्षित करने में भागीदार बनने का आह्वान किया।
फाइनल मुकाबला वाई.एफ.सी. लुपुंगुटू और जयराम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में वाई.एफ.सी. लुपुंगुटू ने जयराम फुटबॉल क्लब भोया को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 50 हजार नगद राशि एवं ट्राफी, उपविजेता टीम को 35 हजार नगद के साथ ट्राफी अतिथियो के हाथों पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुखिया मंगल सिंह कुंटिया , मुंडा कृष्ण बारी, झामुमो नेता रंजीत गोप, बासुदेव खंडाइत, नानूराम बारी, पीटर बारी, सुरेन्द्र पूर्ति, बामिया बारी, शैलेंद्र बोयपाई, विक्की बारी, राजेन्द्र बारी, मनीष बारी, जीतू बारी समेत खेल प्रेमी उपस्थित थे।

