सरायकेला से कांवरियों का जत्था बाबाधाम सुल्तानगंज के लिए हुए रवाना


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :   बाबा बासुकीनाथ मंडली के तत्वावधान में बस द्वारा कांवरियों का जत्था रविवार सुबह सरायकेला मारवाड़ी धर्मशाला से मनोज चौधरी के नेतृत्व में बाबाधाम सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ।

 श्री मनोज चौधरी ने बताया कि यह यात्रा 7 दिनों की है। जिसमें कांवरियों द्वारा सुल्तानगंज से जल लेकर 110 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए बाबाधाम, फौजदारी बाबा बासुकीनाथ में बाबा को जल चढ़ाकर (जलापर्ण) पूरी होगी। कांवर मंडली में मुख्य रूप से ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल; केशव चौधरी, हरीश चौधरी, हनी सिंगोदिया, विष्णु अग्रवाल, दीपक साहू, संजू साहू, अनमोल सेक्सरिया, अनमोल चौधरी, अभिषेक सेकसरिया, अरुण सेकसरिया, राज खेतान, जयेश ठक्कर, विजय चौधरी, रामेश्वर महतो, अभय अग्रवाल, प्रदीप महतो, गोपाल शर्मा, जेठमल जोशी, डब्बू अग्रवाल, कमलेन्द्र सिंह, गोपाल जी , दिनेश अग्रवाल, लल्लू सिंह, मनोज अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, राकेश नहाटे, अमन अग्रवाल, शुभम सरायवाला, केशव लोहरीवाल शामिल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post