इंटरमीडिएट में एडमिशन को लेकर सरकारी आदेश का इंतजार में जिला के कॉलेज, विचार-विमर्श हेतु कॉलेज प्राचार्य का 10 को सरायकेला में होगी बैठक



  सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :   नई शिक्षा नीति व इंटरमीडिएट में एडमिशन को लेकर छात्र अभिभावक के अलावे महाविद्यालय सरकारी आदेश का इंतजार में है। 
सरायकेला खरसावां जिला का बात करें तो पाएंगे कि काशी साहू महाविद्यालय (के.यु चाईबासा की घटक इकाई) में इंटर स्तरीय शिक्षण संचालित करने के लिए नई संबद्धता प्रदान करने की मांग उठी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी.एन प्रसाद ने इस संबंध में डीईओ के माध्यम से झारखंड अधिविध परिषद के सचिव का ध्यान आकृष्ट किया है। पत्र के जरिए उन्होंने 6 जुलाई को इंटर स्तरीय शिक्षण चलाने के लिए नई संबद्धता प्रदान करने की अनुरोध की है।

इधर 28 जून को रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ हुई बैठक का भी चर्चा है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने 3 जुलाई को बैठक का प्रसंग जिक्र करते हुए जिला को सूचित किया है। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए इंटरमीडिएट कक्षा में पूर्व के वर्षों के भांति अंगीभूत एवं डिग्री संबंध विद्यालय में नामांकन लिया जा सकेगा। 
अंगीभूत एवं डिग्री संबंध विद्यालयों में सत्रवार नामांकन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से दो तीन सत्र के पश्चात इंटरमीडिएट परीक्षा को पूरी तरह अलग करना होगा।

सूत्रों ने यह भी बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी जीतेंद्र सिन्हा ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में 8 जुलाई को सरायकेला खरसावां जिला के कॉलेज प्राचार्य को सूचित किया है। काशी साहू कॉलेज, सिंहभूम कॉलेज चांडिल, मॉडल महिला कॉलेज, मॉडल कॉलेज खरसावां, डिग्री कॉलेज बुरुडीह इसमें शामिल हैं। दिशा निर्देश के मुताबिक 10 जुलाई को बैठक होगी। बैठक काशी साहू कॉलेज में होने वाली है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post