झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति दीपक बिरुवा, स.वि.स-चाईबासा के अध्यक्षता तथा समिति सदस्य नें की समीक्षा बैठक


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति दीपक बिरुवा, स.वि.स-चाईबासा के अध्यक्षता तथा समिति सदस्य बैधनाथ राम, स.वि.स-लातेहार की मौजूदगी में लंबित आश्वासन एवं अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। 


इस दौरान सभापति के द्वारा बताया गया कि बैठक के क्रम में विगत 2011 से अब तक लंबित सभी आश्वासनों को लेकर संलग्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा किया गया है। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों के निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि जो मामले का निराकरण हो चुका है, उसे निष्पादित की सूची में शामिल करते हुए मामले को ड्रॉप आउट किया जा सके और अन्य मामलों पर अग्रत्तर कार्रवाई सुनिश्चित हो।


समीक्षा बैठक में अपर उपायुक्त श्री संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री एजाज़ अनवर, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री के राजहंस, सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता व अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post