महिला हिंसा, बाल हिंसा, नशापन एवं डायन प्रथा हेतू जागरुकता कार्यक्रम आयोजित


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  जिला दंडाधिकारी सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निदेशानुसार मनोहरपुर प्रखण्ड के नंदपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में जिला बाल संरक्षण कार्यालय,एवं सखी वन स्टॉप सेंटर चाईबासा के सयुंक्त तत्त्वाधान में महिला एवं बच्चों की सुलझा से संबंधित मुद्दे पर जागरूक किया गया।


बाल संरक्षण कार्यालय से डॉक्टर कृष्णा कुमार तिवारी ने बाल हिंसा,बाल तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम की रोकथाम हेतु विभिन्न कानूनों के बारे में बताया तथा युवाओं में हो रहे निशापान को दूर करने के साथ -साथ युवाओ को मानसिक अवसाद से सुरक्षित करने के विभिन्न बिन्दुओं पर बात चीत किया।  उन्होने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजना फोस्पर केयर एंव स्पोन्सरशिप के बारे में जानकारी दी।  


सखी वन स्टॉप सेंटर चाईबासा से आई०टी०वर्कर  रोहित कुमार गुप्ता ने महिलाओं से संबंधित हिंसाओं से बचाव हेतु 'वन स्टॉप सेंटर' की रूप रेखा के बारे में चर्चा किया। उन्होंने महिलाओं के सुरक्षा के लिए टॉल फ्री नम्बर 181 तथा 1091 के बारे में जानकारी दी। वन्ही बच्चों से संबंधित खतरों से बचाव हेतु चाईल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के बारे में बताया। उक्त बैठक में जिला इकाई से जगरनाथ पोद्दार पूर्व मुखिया बहनु तिर्की समेत अन्य छात्राओं ने भाग लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post