सरायकेला खरसावां चेंबर की बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से एफजेसीसीआई के अध्यक्ष को कराया अवगत


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :   स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं सरायकेला खरसावां चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक सरायकेला चेंबर के उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।

विभागीय मंत्री एवं सचिव से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करेगी फेडरेशन

 बैठक में उक्त फेडरेशन के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री ने कहा कि जब भी जिले के व्यवसायियों को कठिनाई होगी फेडरेशन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं सामने आई हैं। इस पर भी जितनी जल्दी हो सकेगा विभागीय मंत्री एवं सचिव से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

व्यापारिक समस्याओं से एफजेसीसीआई के अध्यक्ष को अवगत कराया

इससे पहले बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व महासचिव मनोज चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की अधिकतर समस्या सरायकेला चेंबर द्वारा सुलझा ली जाती है। लेकिन राज्य स्तरीय समस्या का समाधान फेडरेशन द्वारा ही संभव है। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न व्यापारिक समस्याओं से एफजेसीसीआई के अध्यक्ष को अवगत कराया।

बैठक में उपस्थित....

 सरायकेला चेंबर के सुमित चौधरी ने बैठक में मंच संचालन किया। बैठक में फेडरेशन के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार, फेडरेशन की प्रवक्ता श्रीमती ज्योति कुमारी के अलावे चेंबर के राजकुमार अग्रवाल, अरुण चौधरी,अरुण सेक्सरिया, जनकराज गोयल, संजय सेक्सरिया, सुनील सेक्सरिया, जितेंद्र अग्रवाल, रतन चौधरी, अनमोल चौधरी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post