सावन के पहली सोमवार पर उपायुक्त व पुलिस कप्तान नें किया कोलहान के बाबा धाम में जलाभिषेक व मेले का निरिक्षण


  चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त  अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक  आशुतोष शेखर व सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी के द्वारा गोईलकेरा प्रखंड स्थित महादेवशाल मंदिर में सावन मास के पहले सोमवार को पूजा अर्चना किया गया। 


पूजा उपरांत मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा मंदिर व्यवस्थापक समिति सदस्यों के साथ वार्ता कर सावन मास में मंदिर परिसर के भीतर तथा आसपास सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ रखने के संदर्भ में भी चर्चा किया गया। 


इस दौरान पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोइलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मंदिर संचालन कमेटी के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post