सेवानिवृत्त दो नेत्र सहायक को दी गई अश्रुपूरित विदाई


  चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  झारखंड ऑप्थाल्मिक ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो सेवानिवृत्त नेत्र सहायक का सम्मान समारोह नेत्र चिकित्सालय, चाईबासा में आयोजित हुआ।इस सम्मान समारोह में नेत्र सर्जन डॉ सेलिन  सोसन टोपनो द्वारा दो सेवानिवृत्त नेत्र सहायक परशुराम महतो एवं सुराई हांदसा को मोमेंटो, दिवाल घड़ी एवं शोल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुछ और माला पहना कर विदाई दी गई। 


सम्मान समारोह का आयोजन नेत्र पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा के नेतृत्व में किया गया।
सम्मान समारोह के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, खुशबू सालेन खातून, बीरेंद्र नाथ महतो, राकेश पुरती, बासुदेव नायक, प्रदीप सांडील, एएनएम  मुन्नी कुमारी के अलावे समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक इरशाद अली तथा प्रशिक्षु एएनएम छात्राएं उपस्थित थी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post