मुहर्रम त्योहार मे विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन



SARAIKELA ( J.D.M. Desk ) : सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता मे आगामी त्योहार मुहर्रम के तदर्थ जिला अंतर्गत बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन।

बैठक में उपायुक्त ने निमित्त विधि-व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था, जुलूस का समय एवं रूट चार्ट, पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के अलावे सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निदेश दिए है।


वही संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुलुस पर निगरानी रखने तथा जुलुस भ्रमण के साथ साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल, चिकित्सक दल के साथ साथ अग्निशामक दल को उपस्थित रहने के निदेश दिए है। अवैध शराब, प्रतिबंधित मांस की बिक्री तथा जुआ अड्डों पर विशेष निगरानी रखने के निदेश दिए है।

लाउडस्पीकर पर बजाए जाने वाले उत्तेजक गाने एवं भड़काऊ नारे लगाने पर पूर्णतः पाबन्दी

उपायुक्त द्वारा सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार आयोजन के निमित्त थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक में प्राप्त समस्या/शिकायत का स्थानिक निदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जुलूस के दौरान जुलूस ऐसे मार्ग से ना गुजरे ध्यान संप्रदायिक विवाद उत्पन्न होने की संभावना हो, ऐसे क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी विशेष निगारानी रखेंगे। जुलूस के दौरान भड़काऊ गीतों/संवदो पर पूर्णतः रोक रहेगी साथ ही लाउडस्पीकर पर बजाए जाने वाले उत्तेजक गाने एवं भड़काऊ नारे लगाने पर पूर्णतः पाबन्दी रहेगी।

शांति पूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण करने वालों पर होगी नियमसंगत कडी करवाई - उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार सम्पन्न हो इस निमित्त यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा शांति पूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण किया जाता है तो ऐसी लोगो को चिन्हित कर नियमसंगत कडी करवाई का निदेश दिए है।


सुरक्षा के दृष्टिकोण से वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से जुलुस पर रखें जाएंगे खास नज़र - पुलिस अधीक्षक

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने कहां कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र जहां पूर्व में किसी प्रकार की घटनाएं हुई हैं वहां लगातार पेट्रोलिंग करें। साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से समिति के स्तर से जुलुस का वीडियो रिकॉर्डिंग हो साथ ही पुलिस वाहन मे भी वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा उपलब्ध रखें। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम त्योहार को लेकर 29 एवं 30 जुलाई को ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए। 

बैठक में अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला श्री हरविंदर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार, चांडिल श्री रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स, सामान्य शाखा उप समाहर्ता श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शी, ट्रेफिक इंस्पेक्टर सरायकेला सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post