लापरवाह अधिकारियों का किया जाएगा घेराव - प्रीतम बांकिरा


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी कुलदीप कुमार रवि और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी उपस्थित रहे।

   युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य 5 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया जो निम्नलिखित हैं : 

1. जिला कमेटी का पुनर्गठन।
2. विधानसभा एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार ।
3. विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया कमेटी का गठन।
4. दिनांक 26 ,27 और 28 जूलाई तक बैंगलोर में आयोजित बेहतर भारत की बुनियाद अधिवेशन हेतु आर्थिक सहयोग।
5. विधानसभा एवं प्रखंड स्तर पर जनमुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करना।


कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में आम जनता को बताने की आवश्यकता है

 सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में आम जनता को बताने की आवश्यकता है कि किस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। इसलिए नरेंद्र मोदी के झूठ का पर्दाफाश करने का समय आ गया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों में जोश भरते हुए कहा कि आप जनता के समस्याओं से प्रखंड प्रशासन,जिला प्रशासन को अवगत कराएं और जनता के समस्याओं का समाधान करें। श्री बांकिरा ने कड़े लहजे में कहा कि अगर किसी भी सरकारी पदाधिकारी द्वारा आम जनता का काम नहीं किया जाता है या लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित पदाधिकारी का घेराव युवा कांग्रेस द्वारा किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी कुलदीप कुमार रवि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैंगलोर में 26,27 और 28 जूलाई तक युवा कांग्रेस के द्वारा "बेहतर भारत की बुनियाद अधिवेशन" कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वृहत रणनीति तैयार किया जाएगा और युवा कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी विशेष टास्क दिया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवा कांग्रेस संगठन राजनीति सीखने का एवं राजनीतिक के क्षेत्र में काम करने के लिए सबसे बेहतर प्लेटफार्म है। जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने राजनीति की शुरुआत युवा कांग्रेस संगठन से की थी। इस बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला के 5 विधानसभा के लिए कार्यकारी विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा करते हुए उनको जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास के द्वारा चक्रधरपुर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए पौलुस बोदरा, मनोहरपुर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए सुखसिंह गंजू, चाईबासा विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए विजय सिंह सुंडी, मझगांव विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष के लिए रोहित पाट पिंगुवा, जगन्नाथपुर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष के लिए विजय कुमार दास को मनोनय पत्र देकर उनका जोरदार स्वागत करते हुए आगे क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दिया।

  इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी कुलदीप कुमार रवि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम,राजू कायम, जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष गोविंद पाट पिंगुवा, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, सुनील बीरूली, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर गागराई, युवा कांग्रेस लीगल सेल से मिली बीरूवा,जानवी कुदादा, ज्योति मुंडरी, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेस्सा ,आशिफ इकबाल, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, संदीप महतो, जिला महासचिव देविश लागुरी, विक्रम तिरिया, जिला सचिव विवेक कुमार, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, किसान बोदरा,संजय सुंडी, जिला कोषाध्यक्ष महावीर मिंज आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post