सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सरायकेला ने सभी बीएलओ पर्यवेक्षको के साथ की बैठक


  सरायकेला-खरसावां :   सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी 57 खरसावां सह अंचल अधिकारी सरायकेला श्री सुरेश कुमार सिन्हा द्वारा 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ पर्यवेक्षको के साथ बैठक की गई। 

बैठक मे सरायकेला अंचल अंतर्गत डोर टू डोर सर्वे कर सभी मतदान केंद्र के शत प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से अनुश्रवण करने हेतू बीएलओ को निदेशित किया गया ताकि मतदाता सूची शत प्रतिशत दुरुस्त हो और कोई भी मतदाता छूटे नहीं। 


इसके साथ-साथ बीएलओ के द्वारा किए गए कार्यों का अनुश्रवण के लिए पना वेरीफिकेशन करने की प्रक्रिया के बताया गया। इस अवसर पर सभी बीएलओ सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post