लूट के कांड का सजायाफ्ता और आर्म्स एक्ट के फरार वारंटी को सदर थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   झींकपानी थाना कांड संख्या 45/14 धारा- 394/ 411 भा० द० वि० के सजायाफ्ता और एवं राजनगर थाना कांड संख्या 52/ 20 दि० 12/09/20 धारा- 25 ( 1-b) a/26 /35 आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त दिनेश ठाकुर , पिता- मदन ठाकुर, सा०-पुलहतु , थाना - सदर को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय में उपस्थापन पश्चात मंडलकारा चाईबासा भेज दिया गया।सजायाफ्ता अभियुक्त दिनेश ठाकुर द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज झिकपानी के पास आदित्यपुर के एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं रुपया का लूट किया गया था इसी कांड में न्यायालय द्वारा इसे सजा मुकर्रर की गई है। वर्ष 2020 में राज नगर थाना अंतर्गत कुजू पुल के पास हथियार सहित अपने सहयोगियों के साथ पकड़ा गया था। न्यायालय से जमानत पश्चात यह फरार चल रहा था। इसके गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था जिसके आलोक में थाना प्रभारी पु०नि० प्रवीण कुमार ,स०अ० नि० रंजीत कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल द्वारा इसकी गिरफ्तारी की गई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post