चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : नोवामुन्डी मुख्य सड़क स्थित जुमूर ओवा में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की पहल पर एक दिवसीय युवाओं में क्षमता वृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम को हो समाज का सामूहिक गोवारी कार्यक्रम के माध्यम से शुरूवात किया गया । युवाओं को रोजगार तथा व्यवसाय के अवसर को लेकर समझने और निर्णय लेने की क्षमता को वृद्धि करने के लिए निम्न विषयों पर सत्र चलाया गया।
(1) वेन्डर डेवलोपमेन्ट प्रोग्राम ÷ इस कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवा-युवतियों को प्रोड्युसर, डिस्ट्रीब्यूटर, हॉलसेलर, सफ्लाईयर, रिटेलर की दिशा में जीएसटी, उद्योग आधार, पैन-आधार,चालू खाता, एनएसआईसी, एमएसएमई, जैसी व्यवसाय तथा स्थानीय रोजगार के बारे में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम और संगठन सचिव सुशील सवैंया ने ट्राईबल इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की ओर से संयुक्त रूप से जानकारी दिये। इसके लिए राजिस्ट्रेशन कैम्प,प्रैक्टिकल विजिट,ट्रेड फेयर आयोजन के संबंध में युवाओं को जागरूक कर प्रोत्साहित किया गया।
(2) पशुपालन एवं कृषि ÷ पारंपरिक व्यवसाय को बचाने के लिए आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अध्यक्ष डॉ बबलू सून्डी ने युवाओं को कृषि एवं पशुपालन के संबंध में जानकारी दिया । उन्होने पशुधन,पशुरोग,पशु आहार,मौसमी बीमारी तथा इसके नियंत्रण एवं उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया । इसके सामाजिक जुड़ाव और कृषि-पशुपालन से अर्थव्यवस्था के बारे में युवाओं को प्रोत्साहित किया । साथ ही पशुपालन विभाग की सरकारी योजना से जुड़ने के लिए अपील किया । सरकारी संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र जगन्नाथपुर और आरसेटी डिलियामर्चा चाईबासा,राम कृष्णा मिशन मोराबादी राँची से चलने वाले प्रशिक्षण तथा व्यवसायिक कार्यक्रम को लेकर जानकारी दिया । खुद को कागजात के साथ योग्य बनायें और स्थानीय स्तर पर कंपनी एवं सरकारी विभाग में रोजगार और व्यवसाय के लिए मजबूती से दावा प्रस्तुत करें । जिसमें सामाजिक संगठन आपके साथ है । सामाजिक संगठन की ओर से गाँव-गाँव में पशु चिकित्सा और टीकाकरण शिविर आयोजन में सहयोग करने का प्रस्ताव दिया।
(3) सामाजिक जागरूकता सह माईनिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर ÷ आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रदेश सचिव शंकर चातोम्बा ने युवाओं को जानकारी दिया है कि सामाजिक संगठन की ओर से भाषा-संस्कृति के संरक्षण तथा इसके विकास को लेकर जनजागरण कार्यक्रम आयोजन करते रहे हैं । यह माईनिंग क्षेत्र है । जिसमें मजदूरी कार्य के लिए लोग निर्भर हैं । मजदूरी के अलावे स्वरोजगार और व्यवसाय के भी विकल्प है और इसके साथ ही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से भी जुड़ सकते हैं । इस आशय युवाओं में क्षमता वृद्धि सम्मेलन और वेन्डर डेपलोपमेन्ट प्रोग्राम आयोजन,कानूनन जागरूकता सह अपराध नियंत्रण कार्यक्रम आयोजन जगह-जगह पर समाजहित में हो रहा है । इसका लाभ लें । कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष बुधराम चांपिया और अनुमंडल कोषाध्यक्ष अमरजीत लागुरी ने किया।
इस अवसर पर ग्रामीण मुण्डा बालीजोर डुकासाई गासोवा बारजो,आदिवासी हो समाज युवा महासभा प्रदेश संयुक्त सचिव सिकंदर हेम्ब्रम,कोषाध्यक्ष शंकर सिदु,अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी,उपाध्यक्ष बामिया चांपिया,संयुक्त सचिव रोयल चातोम्बा,क्रीड़ा सचिव संतोष बोबोंगा,सोमनाथ लागुरी,श्रीराम बारजो,सुमित बलमूचू,चंद्रमोहन चातोम्बा,नेपेल उपरूम किरीबुरू के प्रतिनिधि गोपी लागुरी,श्याम बिरूवा,विश्वनाथ सुंडी,तरूण लामय,अरूण बोबोंगा,भीमसिंह चातोम्बा,अनिल चातोम्बा,वर्मा सिंकू,बिनु सिंह चातोम्बा,सोनाराम चातोम्बा,विनय पुरती,विक्रम सिदू,बलदेव केराई,रोयबारी केराई,नमिता बारजो,लक्ष्मी लागुरी,सुनीता बोयपाई,सोनी लागुरी,डुरसु लागुरी,सोमनाथ लागुरी,मंगलसिंह तिरिया आदि लोग मौजूद थे।



