चाईबासा ( सन्तोष वर्मा ) : जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र में दो पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा व विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा किया गया। सर्व प्रथम जगन्नाथपुर जगन्नाथपुर के मौलानानगर में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह पी सी सी सड़क निर्माण मौलानानगर फिरोज होटल से उरावसाई के जामरा घर तक लगभग 500 मिटर सड़क निर्माण की जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सड़क बिजली पानी तथा अन्य जीवन शैली से समस्याओं को हम से अवगत कराएं ताकि हम उस समस्याओं को हल कर सके।
मौके पर उपस्थित सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज के दौर में विकास का पैमाना देखा जाए तो सड़क बिजली पानी ही होती है हर मोहल्ले में सड़क बिजली पानी जीवन में सबसे अहम है। आप सभी अपनी समस्याओं को हम लोगों तक पहुंचाएं समस्याओं से जब तक हम अवगत नहीं होंगे तब तक हम समस्याओं को कैसे खत्म कर पाएंगे। वही जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत छोटा मुरलिया पंचायत के पोखरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय बोतरगुटु से सुखलाल हेस्सा के घर तक 2800 पीसीसी पथ निर्मिण एवं 13 फिट लगभग पुलिया निर्माण का शिलान्यास विधायक सोनाराम सिंकु एवं सांसद गीता कोड़ा के द्वारा किया गया।
यह गांव पिछले कई वर्षो से विकास कार्य से वंचित थी। इस गांव में आजादी के बाद पहली बार विकास का कार्य सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा किया जारहा है। यह विकास कार्य से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिली। ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर एवं मांदर के साथ विधायक एवं सांसद का स्वागत किया। विधायक सोनाराम सिंकु ने ग्रामिणो के समक्ष कहा कि आप सभी ग्रामीण एकजुट होकर समस्याओं को ग्रामसभा के माध्यम से हम तक पहुचाने का कार्य करे। ताकी आपके समस्याओ को हल करने का यथक प्रयास कर सकें।
मौके पर उपस्थित सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को एकाग्र करते हुए कहा कि शिक्षा बिजली-सड़क-पानी आज के दौर में जीवन शैली अहम हिस्सा है येसे में आप अपनी समस्याओ को हम हो या विधायक जी से हो उन समस्याओ को अवगत कराए ताकी समस्याओ को खत्म करने का यथक प्रयास करेंगे।
ग्रामिणो ने काफी उत्साह के साथ सांसद एवं विधायक को धन्यवाद किया। वता दे की यह दोनो पीसीसी पथ निर्माण डीएमएफटी मद से किया जारहा है।

