इनर व्हील क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,


सत्र 2023 – 2024, भावना राठौर बनी अध्यक्ष व देवयानी डे सचिव

  चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  इनरव्हील क्लब चाईबासा शाखा के नए सत्र में पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है , राठौड़ निवास में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में सभी नवचयनित पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई गई। नए सत्र 23–24 के लिए सर्वसम्मति से क्लब कि अध्यक्ष भावना राठौड़ और सचिव देवयानी डे चुनी गईं हैं , अध्यक्ष भावना राठौड़ ने बताया कि औपचारिक रुप से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी सदस्यों को कार्य की जिम्मेवारी सौंप दी गई है।


सचिव देवयानी डे ने इस अवसर पर कहा कि आगामी सत्र में होने वाले सभी परियोजनाओं की चर्चा शपथ ग्रहण समारोह के बाद हुई बैठक में सदस्यों के साथ तय की गई, सभी सदस्यों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है तथा उनके सहयोग से आने वाले सत्र में इनरव्हील क्लब अपनी उपयोगिता स्थापित करेंगी, इस मौके पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post