सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना प्रचार रथ को उपायुक्त ने दिखाया हरी झंडी


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  समाहरणालय परिसर में उपायुक्त अरवा राजकमल ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाया।


मौके में उपायुक्त अरवा राजकमल ने मीडिया को बताया कि बच्चियां जो पारिवारिक कारणों से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारणों से आगे पढ़ाई नहीं कर पाते उनको प्रोत्साहित करने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना राज्य सरकार ने लॉन्च किया है। इस योजना के बारे में जानकारी पहुंचाने के लिए सरायकेला खरसावां जिला के सभी 9 प्रखंड के लिए प्रचार रथ को रवाना किया गया।


मौके में आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराईबुरू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, विभिन्न प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला सुपरवाइजर का भी उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post