युवा कांग्रेस संगठन जिला में सबसे मजबूत - प्रीतम बांकिरा


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में रांची में युवा कांग्रेस के सांगठनिक बैठक में शामिल होने के पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस के जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारीगण रवाना हुए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में सभी ने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए रांची के लिए रवाना हुए।इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि आज की बैठक आगामी चुनाव के लिए काफी अहम है आज की बैठक युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को पश्चिमी सिंहभूम जिला में संगठन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाएगा और आगामी दिनों में जिला स्तरीय व विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के अनुमति ली जाएगी।

  श्री बांकिरा ने कहा कि आज पश्चिमी सिंहभूम जिला में युवा कांग्रेस संगठन काफी मजबूत है। वर्तमान समय में जिला कमेटी, सभी पांचों विधानसभा कमेटी और 18 प्रखंड एवं 2 नगर कमेटी का गठन कर अनुमोदन हेतु प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति मिलते ही सभी नवमनोनित पदाधिकारियों के लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद श्रीमती गीता कोड़ा और जगन्नाथपुर के माननीय विधायक सोनाराम सिंकु की उपस्थिति में स्वागत किया जाएगा। 

बैठक में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, संदीप सन्नी देवगम, सलीम कुरैशी,राजू कायम, प्रदेश सचिव दीनबंधु बोयपाई, जिला महासचिव सन्नी पाट पिंगुवा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजक विजय दास, मोहम्मद सलीम, कोल्हान सोशल मीडिया संयोजक प्रकाश महतो,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेस्सा, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर गागराई, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया साहेब हेंबरोम, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मनोहरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष सूखसिंह गंजू, जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई, चाईबासा विधानसभाध्यक्ष नरांगा देवगम, जिला सचिव विवेक कुमार सहित अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post