विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा पहुंचे और कहा कि परिवार नियोजन से जनसंख्या वृद्धि को रोका जा सकता है


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सरायकेला सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जनसंख्या में देश एक नंबर है। चीन को भी पीछे छोड़ दी है। परिवार नियोजन से जनसंख्या को रोका जा सकता है। परिवार नियोजन से दांपत्य जीवन भी खुशी रह सकता है।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जनप्रतिनिधि है। ग्रासरूट में सहिया है। सभी का सहयोग से परिवार नियोजन के लिए जनता को जागरूक करने की जरूरत है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। 
इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


 कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा। जिसमें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी किया जाना है।


कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टर, पारा कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में डीपीएम निर्मल दास, डॉ चंदन कुमार, स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post