उत्पाद विभाग नें पकड़ी नकली शराब, चार गिरफ्तार



 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  अधीक्षक उत्पाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था की जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बनकटी एवम् इचापिड गाँव में अवैध नकली शराब की बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना के आलोक में उनके द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। बनकटी गाँव से धीरेन गोप के घर से एवम् इचापीड गाँव के अर्जुन गोप के घर से अवैध विदेशी शराब बरामद किया और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि जैंतगढ़ निवासी कृष्णा साव ( मुख्य सप्लायर) नक़ली शराब उनलॉग को उपलब्ध कराता है । उक्त निषांदेही पर कृष्णा saw को उसके ऑटो ड्राइवर के साथ नकली विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 

कुल बरामद विदेशी शराब - ३० लीटर  
बीयर - ७ लीटर ( फॉर सेल इन उड़ीसा)
छापामारी दल मे उपस्थित पदाधिकारी 
१ कृष्णा कुमार प्रजापति अवर निरीक्षक उत्पाद
२ अमित कुमार सिंह अवर निरीक्षक उत्पाद  
एवं उत्पाद सिपाही

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post