स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत ड्राप आउट हुए बच्चों को विद्यालय में वापस लाना हम सबकी जिम्मेदारी : तरूण

- उत्क्रमित मध्य विद्यालय उलीडीह में स्कूल रूआर कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   तांतनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उलीडीह में सोमवार को स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एचएस गोप की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीआरपी तरूण गोप, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार, सहायक शिक्षिका रीता लकड़ा, शिक्षक शिव शंकर सांडिल, अरविंद पान के अलावा एस्पायर संस्था की सुमति सिंकु समेत समिति के अन्य सदस्य व बच्चों के अभिभावक उपस्थित हुए।

बैठक में ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर बल दिया गया। मौके पर मौजूद सीआरपी तरूण कुमार गोप ने कहा कि हम सब के लिए शिक्षा एक अहम मानक है। सभी विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का उददेश्य है. शिक्षा प्रणाली को बेहतर करते हुए विद्यालय के आधारभूत संरचना को विकसित करने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत ड्राप आउट हुए बच्चों को विद्यालय में वापस लाना व नियमित उपस्थिति बनाए रखना अभी एक चुनौती है।

इस जिम्मेवारी को समुचित रूप से निभाने के लिए सामूहिक प्रयास विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, जन-प्रतिनिधि, शिक्षा से जुड़े कर्मी व अधिकारी की भागीदारी आवश्यकता है। इस प्रयास से प्रवासी बच्चों, विद्यालय से बाहर रह गए बच्चे व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के माता-पिता व अभिभावक तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा. वहीं सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे तथा 6-18 आयुवर्ग के सभी बच्चे विद्यालय में नामांकित हों व अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post