झारखंड सरकार पंचायतों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए खोल रही औषधि केंद्र : निरल



विधायक निरल पूर्ति ने विधानसभा के दौरा करते हुए तीन पीसीसी सड़क का शिलान्यास के साथ कस्तूरबा ओपन जिम व आंगन बाड़ी में बेड का किया उद्घाटन


  चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री निरल पूर्ति मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के तूफानी दौरा किये। इस दौरान तीन योजना का शिलान्यास और दो योजना का उद्घाटन भी किए। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि कुमारदूंगी के खंडखोरी गांव में एक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, मझगांव प्रखंड के नयागांव पंचायत के दामोदर साईं गांव में पीसीसी सड़क का शिलान्यास, खड़पोस पंचायत के बेनीसागर मुख्य सड़क से डाक बंगला होते हुए पुरातत्व स्थल तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। जबकि नयागांव आंगनबाड़ी केंद्र में मरीजों के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली बेड का उद्घाटन के साथ मझगांव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ओपन जिम, वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन की गई। 


इस दौरान विधायक ने कहा कि मझगांव विधानसभा में ग्रामीण के मांग के अनुसार पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा। जिससे आम जनता को पंचायत, प्रखंड मुख्यालय आने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। किसी भी क्षेत्र का विकास बेहतर सड़क के निर्माण से होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पंचायत में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।


 सड़क निर्माण करने वाले संवेदक समय और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए अपने कार्य को पूरा करें । झारखंड सरकार की ओर से आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसी के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ओपन जिम का निर्माण किया जा रहा है। जिससे छात्राएं पढ़ाई के साथ–साथ शारीरिक व्यायाम भी कर सके। वही सरकार खेलकूद के जरिए आगे बढ़ने का मौका भी प्रदान कर रही है, इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ छात्राओं को उठाना चाहिए। 

विधायक ने कहा कि राज्य में आम जनता को पूरी सुविधा मिल सके इसको लेकर झारखंड सरकार जिला मुख्यालय , प्रखंड मुख्यालय में सभी स्वस्थ सुविधा दे रही है। अब पंचायत में भी औषधि केंद्र खोलकर आम जनता को घर पर ही दवा मुहैया कराने को तैयार है। इसमें दो फायदे मिलेगी , एक तो बीमार व्यक्ति को दवा के लिए प्रखंड और जिला मुख्यालय में भटकने की जरूरत नहीं होगी। पंचायत में ही जरूरतमंद लोग दवा ले सकते हैं । दूसरा दवा केंद्र स्थानीय पंचायतवासी ही खोल सकते हैं। इससे बेरोजगारों को रोजगार का एक बेहतर मौका मिल जाएगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका, मझगांव जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, मझगांव प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, राजेश पिंगुआ , गोकुल पोलाई, मो.  मोजाहिद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post