पूर्णिमा में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने गुरुओं को किया सम्मानित


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खरकाई नदी के तट पर स्थित प्राचीन भैरव पीठ स्थली परिसर में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन 
ने कई छऊ गुरुओं को सम्मानित किया।

 सम्मान पाने वालों में मास्क मेकर गुरु सुशांत महापात्र, संगीतज्ञ गुरु नाथूराम महतो, छऊ नृत्य गुरु तरुण भोल,काली प्रसन्न साड़ंगी शामिल थे।

मौके में उक्त आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि भैरव पीठ स्थली प्राचीन छऊ नृत्य आखड़ा के रूप में भी परिचित हैं। यहीं से गुरु-शिष्य की परंपरा की सीख भी हमें मिलती है।गुरु बिना जीवन में ऊंचाई मिलना असंभव है।


मौके में अवकाश प्राप्त शिक्षक सुशील आचार्य ने गुरु शिष्य के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पहले उक्त आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने उपस्थित गुरुओं का पूजन किया। 

मौके में रूपेश साहू, लिटेन माहंती अविनाश कवि, विजय दारोघा, सूरज केवर्त, शिवचरण साहू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post