सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से बलंडिया में हुआ डीप बोरिंग



स्थानीय लोगों में हर्ष पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा के प्रति जताया आभार

 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम बलंडिया में पेयजल की बहुत समस्या थी, ग्रामीणों को काफी दूर से उपयोग हेतु पानी लाना पड़ता था, इसी को लेकर ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा से डीप बोरिंग करवाने के लिए अनुरोध किया था, ग्रामीणों के अनुरोध पर स्थानीय लोगों की चिरप्रतीक्षित मांग त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद गीता कोड़ा ने बलंडिया गांव में सांसद निधि से स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा की उपस्थिति में मंगलवार को बोरिंग करवाया गया है।


ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा का हर्षोल्लास से किया स्वागत, स्थानीय लोगों ने डीप बोरिंग के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताया है।

मौके पर विनय कुंकल, मिचराय लागुरी सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post