माधव चंद्र कुंकल ने कहा की झारखंड सरकार में सरकारी योजनाओं में लूट चरम पर, मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने सभी ठेकेदारों को लूट में छूट दे रखा है : माधव


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने मझगांव प्रखंड के अधिकारी पंचायत का दौरा किया।अधिकारी गांव से डीपासाई तक डीएमएफटी मद से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग से बन रहे पी०सी०सी सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सड़क में बहुत से अनियमितता दिखाई दी। सड़क को गुणवता पूर्ण तरीके से नहीं बनाया जा रहा है।सड़क के कार्य में कार्यरत मजदूरों को भी मात्र 200 रूपया भुगतान कर मजदूरों की मजदूरी भी चोरी की जा रही है।ज्ञात हो की वर्तमान में झारखंड सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर 346रूपया है।


इसी सड़क में पूर्व के पुराने पुलिया को बिना थोड़े ही उसी पुलिया को लीपापोती किया जा रहा है।पुलिया अंदर से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।पुलिया में लगा छड़ भी नजर आ रहा है।माधव चंद्र कुंकल ने कहा की झारखंड सरकार में सरकारी योजनाओं में लूट चरम पर है।मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने सभी ठेकेदारों को लूट में छूट दे रखा है जिसका नतीजा है की योजनाओं के गुणवता में भी लूट चल रहा है और मजदूरों के मजदूरी में भी खुलेआम लूट जारी है और तमाम विभाग के पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए है।ग्रामीणों ने निर्णय लिया की अगर इस सड़क निर्माण के गुणवता में सुधार नहीं होता और मजदूरों को 346रूपया दैनिक मजदूरी भुगतान नहीं होगा तो ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्यलय चाईबासा का घेराव किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post