सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय में आयोजित जॉब कैंप में नौकरी की तलाश में पहुंचे अभ्यार्थी और दिए साक्षात्कार, 21 अभ्यार्थी शॉर्टलिस्टेड


  सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर में आयोजित जॉब कैम्प में नौकरी की तलाश में पहुंचे अभ्यार्थी।

शिविर में कंपनी के प्रतिनिधि नौकरी की तलाश में आए युवाओं से साक्षात्कार लेने में सक्रिय दिखे। फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस लिमिटिड द्वारा रिलेशनशिप ऑफीसर एवं सीनियर रिलेशनशिप ऑफीसर के पद के लिए युवाओं को भर्ती किया जा रहा था। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण (इंटरमीडिएट) की आवश्यकता थी।


जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि भर्ती कैम्प में फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस लिमिटिड के अधिकारी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के माध्यम से जमशेदपुर, रांची व खूंटी जिले में रिलेशनशिप ऑफिसर एवं सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति हेतु 21 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया है।


उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर(रोजगार मेला) का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। रोजगार प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

भर्ती कैम्प में यंग प्रोफेशनल रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के कर्मी एवं फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस लिमिटिड के एचआर मैनेजर उपस्थित थे। रोजगार की तलाश में आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post