विधायक निरल पूर्ति ने कुमारडुंगी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किया ओपन जिम और बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन।


छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी:  निरल पूर्ति

 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  पढ़ाई के साथ साथ खेल भी छात्र जीवन में बहुत जरूरी है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार खेल को काफी बढ़ावा दे रही, इसका फायदा युवाओं को लेना चाहिए। यह बातें कुमारडुंगी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ओपन जिम और बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री निरल पूर्ति ने कहा। 
 

विधायक ने कहा कि विद्यालयों में पहले इस प्रकार  खेल का माहौल नहीं हुआ करता था। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार छात्रों के सर्वांगीण विकास को देखते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेल के लिए भी मैदान, जिम आदि का इंतजाम स्कूल परिसर में ही कर रहे हैं। 


छात्र जीवन में पढ़ाई का जितना महत्व है,  वर्तमान समय खेल कभी उतना ही महत्व है। 

हम खेल से शारीरिक क्षमता बढ़ा सकते हैं। जिला के सभी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में ओपन जिम का निर्माण किया जा रहा है। जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक मजबूती भी मिल सके , जब शरीर से वह स्वस्थ रहेंगे तो मस्तिष्क से भी स्वस्थ रहेंगे। यह बच्चों के लिए अच्छा अवसर दिया गया है।
 
पहले इस प्रकार का कोई इंतजाम नहीं था। लेकिन अब आप अपने परिसर में बने जिम में विभिन्न प्रकार के व्यायाम कर अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। वही बास्केटबॉल के खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी विद्यालयों में इसका कोर्ट भी बनाया जा रहा है। जिससे आप बास्केटबॉल के खेल में दक्ष हो सके। 

क्योंकि यह फुटबॉल और क्रिकेट की तरह ज्यादा जगह नहीं लेता है। इसलिए परिसर के अंदर ही अपने खेल को निखार सकते हैं । विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार का खेल प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। आप इसे अवसर के रूप में ले सकते हैं। क्योंकि आप जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल से अपना और विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही सरकार आपके खेल के जरिए आपको मौका भी प्रदान करती है। इसका लाभ उठाना चाहिए। 

वर्तमान समय ही पश्चिम सिंहभूम जिला के कई खिलाड़ी झारखंड सरकार के प्रयास से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विधायक ने कहा कि स्कूल में जो भी कमी हो उसे हम तक पहुंचाया जाए , हम उन समस्याओं का समाधान जरूर करेंगे। इससे पूर्व कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं ने विधायक निरल पूर्ति का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया। उद्घाटन के मौके पर विधायक ने ओपन जिम में अपने हाथ भी आजमाएं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुआ , प्रखंड प्रमुख प्रियंका हेंब्रम, उप प्रमुख बुधराम हेंब्रम, मुखिया रूप भेंगरा, पंचायत समिति सदस्य गांधी गगराई समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post