महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे सरायकेला, लोगों के वर्तमान स्थिति से हुए रूबरू


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  झारखंड राज्य में आर्थिक विकास एवं लोगों की जीवन स्तर को जानने के लिए कार से यात्रा में निकले महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कोल्हान (सिंहभूम) के चाकुलिया, चाईबासा के बाद सरायकेला पहुंचे, छात्र- छात्राओं से मिले, शहरी ग्रामीण लोगों से संवाद की एवं वर्तमान स्थिति से रूबरू हुए।

सरायकेला पहुंचते ही कुमार विजय प्रताप राज्य संपोषित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय (उत्कृष्ट विद्यालय) में महामहिम राज्यपाल का स्वागत हुआ। महामहिम राज्यपाल ने यहां शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राओं से संवाद किया। 


उन्होंने विद्यालय के आईसीटी लेब, लाइब्रेरी, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने विद्यालय के लिए भूमि दान देने हेतु कुमार विजय प्रताप सिंहदेव के परिवार के प्रति कृतज्ञता अर्पित की।


उन्होंने यहां कलाकार कला प्रेमियों से भी मिले एवं सरायकेला छऊ कला के संबंध में लोगों के भावनाओं से अवगत हुए।
वे यहां से संजय ग्राम स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय भी पहुंचे। 


उन्होंने यहां विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद किया। मौके में बच्चों के बीच खेल सामग्री का भी वितरण की।


वे ईटाकुदर पंचायत भी पहुंचे एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों की समस्या सुनी। और उनके जीवन स्तर से रूबरू हुए। मौके में ग्रामीण चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण हुआ। पूरे कार्यक्रम में उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश सक्रिय दिखे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post