रोआम जाने वाली सड़क में बनी पुलिया कमारहातु के पास क्षतिग्रस्त


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   सदर प्रखंड के कमारहातु गांव लातरसाई टोला होकर गुजरी चाईबासा से रोआम जाने वाली सड़क में बनी पुलिया निर्माण के कुछ ही महीने में क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों के शिकायत पर मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम और ग्राम मुंडा बिरसा देवगम ने पुलिया का मुआयना किया। 


क्षतिग्रस्त पुलिया में पड़े दरार को सड़क निर्माण कंपनी ने मिट्टी से ढंक दिया है। पंचायत मुखिया, ग्राम मुंडा और ग्रामीणों ने जल्दी से पुलिया की मरम्मती की गुहार लगाई है। चूंकि फिलहाल दस चक्के की ट्रक दिन रात आवाजाही कर रही है।
 
सड़क मुआयना के दौरान सोमय देवगम, सामु देवगम, सोना सिंह देवगम, सुरजा देवगम, मोटाय देवगम, तुराम देवगम, मंदुई देवगम, शिमलन देवगम, सोनामुनी देवगम, श्यामसुंदर देवगम, बालेमा देवगम, पोते देवगम, साऊ देवगम, राजेश देवगम, जोंडको तियू, पाइकिराय देवगम, हरिश देवगम, सुमित्रा देवगम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post