कहा अभी नहीं तो कभी नहीं
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : हो" भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की हेतु 21अगस्त को दिल्ली में निर्धारित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओढ़िशा और झारखंड के हो समाज के सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू, चाईबासा में बैठक कीं। इसकी अगुवाई आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने किया।
बैठक में विशेषकर भाषा के आंदोलन तथा इसके रणनीति के संबंध में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ चर्चा किया गया । भाषा आंदोलन के समर्थन में इसके पूर्व के विभिन्न आंदोलन जैसे रेल रोको,सड़क जाम,आर्थिक नाकेबंदी,जिला एवं राज्य स्तर के पदयात्रा,बाईक रैली,साईकिल रैली, सम्मेलन इत्यादि के बारे में समीक्षात्मक विचार रखा गया।
भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ओढ़िशा, झारखंड,बंगाल,असम,छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से हो समाज के लोग एकजूट होने का प्रस्ताव लाया गया । दो राज्यों से अनुशंसा प्राप्त हो भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए सामाजिक तथा राजनीतिक पहल्लुओं पर रणनीति बनाने का सुझाव सामने लाये गये।
इसको लेकर कार्यक्रम समन्वय कमिटि तथा ड्राप्टिंग कमिटि का भी गठन कर दिया गया। जिसमें हो समाज के बीच सक्रिय रूप से काम करने वाले सामाजिक संगठन से संयोजक एवं सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया । गाँव की ग्रामसभा,महिला समूह तथा हो समाज के हर गाँव से दिल्ली में उपस्थित होने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा,ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटि, मानकी-मुण्डा संघ, आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन, ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक संघ, हो राईटर्स एसोशिएसन, कोल्हान बिति हुन्डी पेः अखाड़ा तथा अन्य सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों आवश्यक सुझाव रखे और तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए इच्छा जाहिर किये। इसके अलावे महासभा भवन में ओत् गुरू कोल लाको बोदरा के पुण्य तिथि अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया।
इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व डिप्टी स्पीकर देवेन्द्र नाथ चांपिया,ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटि के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराई मुन्दुईया,राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मीधरसिंह तियु,महासभा महासचिव यदुनाथ तियु,पूर्व महासचिव मुकेश बिरूवा,शिक्षा सचिव जवाहरलाल बंकिरा,संयुक्त सचिव बामिया बारी,रवि बिरूली,सेवानिवृत संगठन से सोनाराम पुरती,बागुन बोदरा,चंद्रमोहन बिरूवा,आकाश शिक्षक संघ से विमश किशोर बोयपाई,कृष्णा देवगम,हो राईटर्स एसोशिएसन से सिकंदर बिरूली,युवा महासभा अध्यक्ष डॉ बबलू सुन्डी,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बिरसिंह बिरूली,गब्बरसिंह हेम्ब्रम,सत्यजीत हेम्ब्रम,सुशील सवैंया,महेन्द्र सिंकू,सोमा जेराई,प्रकाश पुरती,गलाय चातोम्बा,सिकंदर हेम्ब्रम,जगन्नाथ हेस्सा,राहुल पुरती,तुराम सूंडी,चाहत देवगम,रामेश्वर बिरूवा,एलिस बोदरा,पुतकर लागुरी,मदन बोदरा,सिकंदर तिरिया,सेलाय सूंडी आदि लोग मौजूद थे।


