जमीन हेरा फेरी के आरोप में एक गिरफ्तार


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  सदर थाना कांड संख्या 135 /18, धारा - 406 /420 /120 (बी) भा०द०वि० के फरार अभियुक्त मो० मंसूर आलम , पिता- मो० ताज खान को आज सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मो० मंसूर आलम ,जमीन मालिक द्वारा दिए गए General Pawer of Attorney में उल्लेखित अधिकारों एवं शर्तो का उलंघन करते हुए बिभिन्न जमीन क्रेताओ को विवादित जमीन दिखाकर उस जमीन को उन्हें दिलाने का एग्रीमेंट कर उस जमीन का रजिस्ट्री कराने के नाम पर उन जमीन क्रेताओ से16 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई थी।

जमीन का रजिस्ट्री न होने पर जमीन क्रेताओ द्वारा मो० मंसूर के विरुद्ध कांड दर्ज कराया गया। कांड दर्ज होने के पश्चात मो० मंसूर आलम अपनी गिरफ्तारी के डर से अपना नाम बदलकर छद्म नाम से जमशेदपुर में रह रहा था। थाना प्रभारी पु० नि० प्रवीण कुमार, पु० अ० नि० सौरभ कु० ठाकुर, पु० अ० नि० सोमेश्वर कु० सिंह के विशेष प्रयास से इस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा सकी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post