मझगांव विधानसभा के विकास के लिए प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं कार्य : निरल


कुमारडुंगी के कुंकलपी में विधायक निरल पूर्ति ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   मझगांव विधानसभा के विकास के लिए धीरे-धीरे सभी कार्य पूरे किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को हर स्तर पर सुविधा मिल सके। यह बातें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने पीसीसी सड़क के शिलान्यास के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि कुमारदुंगी प्रखंड के बारुसाई पंचायत के ग्राम कुंकलपी में पहले भी एक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था, जो अधूरा था। 


स्थानीय ग्रामीणों के मांग के अनुसार दूसरे पाट में गोविंद कोडंकेल घर से कालीचरण आल्डा घर तक 680 फीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास आज किया गया है । जिससे पूरे गांव की सड़क की कमी दूर हो जाएगी। विधायक ने कहा कि मझगांव विधानसभा में तेजी से विकास का कार्य किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर लोगों की सुविधा के लिए गांव के अंदर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 


हमारा प्रयास है कि कोई भी गांव ऐसा ना हो जिसमें लोगों को सड़क के लिए परेशानी का सामना करना पड़े । हर जरूरतमंद सड़कों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता ने सड़क, पुल, पुलिया , नाली, चापाकल, चेक डैम, सोलर लाइट आदि निर्माण के लिए मांग किए हैं। उन्हीं के आधार पर सूची अनुसार प्राथमिकता से उन योजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को उनका लाभ मिल सके। 

कुंकलपी में दोनों पाट में सड़क बन जाने से लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। खासकर बरसात के समय जनता को इस सड़क से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब वह समस्या खत्म हो जाएगी। मैं संवेदक को निर्देश देता हूं कि समय का ख्याल करते हुए मजबूती के साथ सड़क का निर्माण कराएं और जो समय दिया गया है उसी में हम उद्घाटन करने भी आएंगे। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर महेश दास, मुखिया मथुरा कोडांकेल , जगमोहन महाराणा, दिनेश चंद्र महतो , सुशील गोप, गुलेश बेहरा, रमेश गोप, पुलेन दास समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post