कोलहान दौरे पर आए रेल सह इस्पात राज्य मंत्री पहले पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम को देने पहूंचे श्रद्वांजली फिर - बोले राहुल गांधी कब कहां क्या बोलते हैं यह समझ से परे है।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  भाजपा के पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे पाटील आज उनके परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। मंत्री का रात्रि विश्राम चाईबासा परिसदन में था। 

आज दूसरे दिन जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकलते समय वह पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पुर्व विधायक गुरूचरण नायक, जेबी तुबिद और संजय पांडेय सहित अन्य नेताओं के साथ परिसदन से पैदल चलते हुए ही पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम के घर पहुंच गए। 


जहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री से बातचीत की। पूर्व विधायक के निधन पर उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की। 


फिर उन्होने चाईबासा परिसदन में संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि ब्रिटेन में भारत के बारे में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे पाटिल ने पलटवार किया है। 

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा हो रही है, वहीं राहुल गांधी विदेश में जाकर हमारे लोकतंत्र पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चाईबासा पहुंचे रेल राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राहुल गांधी कब कहां क्या बोलते हैं, यह किसी को समझ में नहीं आता है। 

यदि उन्हें अपने देश के बारे में कुछ बोलना ही है तो यहां बैठकर चर्चा करनी चाहिए। विदेश में जाकर देश की बदनामी करना अच्छी बात नहीं है।

रेल राज्य मंत्री ने मणिपुर में हिंसा की घटनाओं पर कहा कि समस्या का हल निकालने के लिए लगातार कोशिश हो रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post