45 मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी कल्याण समिति के जिला एवं नगर कमिटी की ओर से पान तांती समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को रूंगटा मेरेज हाउस चाईबासा में सम्मानित किया गया।
इंटर के कुल15 छात्र-छात्राएं और मैट्रिक में कुल45 छात्र छात्राएं शामिल हुए।
इसमें से इंटर मे टॉपर मेघा कुमारी पान 82.20%, अनीश कुमार ताती 80.80%, हर्षिता कुमारी दास 80.40%तथा मैट्रिक में टॉपर रोहित कुमार दास 89.20%, शिवम केसरी 88.40%, माधुरी कुमारी 88.00% के साथ 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत स्वर्गीय मुकुंद राम तांती तस्वीर में पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।
45 मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
इस प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विजय दास ने बच्चों को पढ़ाई पर जोर देने की बात कही तथा उन्होंने कहा कि हमारे समाज के बच्चे दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहे हैं, मैं चाहता हूं कि हमारे बच्चे आईएएस आईपीएस भी बने इसके लिए समाज की ओर से आपको हमेशा सहयोग किया जाएगा।
समारोह में समिति के सहायक सचिव हेमंत कुमार पान ,पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष निर्मल बगती ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , शिक्षक ओमिर दास, वरिष्ठ पत्रकार अनंत लाल तांती ,चक्रधरपुर के गोविंद तांती ने बच्चों मैं उत्साह वर्धन करते हुए संबोधित भी किया।
इस अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष राहुल दास, जिला सचिव सुनील मलिक, नगर अध्यक्ष विकास कुमार केसरी, नगर सचिव जय प्रकाश दास, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन केसरी, नगर संगठन सचिव शंकर पान, नगर उपाध्यक्ष दुर्योधन पान, नगर कोषाध्यक्ष रंजीत दास, देव कुमार दास, सुनील मालुवा, विश्वनाथ दास, रमेश दास, सुभाष भंज, घासीराम पान, सुकरा पान, शत्रुघ्न तंतुराय, शैलेंद्र पान, राजू पान, पवन पान, पंकज केसरी और मीडिया प्रवक्ता रमेश दास के साथ समाज के बहुत सारे लोग उपस्थित थे।


