पडसी गांव से पुकरिया मोड़ तक सड़क खराब है, जोंकोजुड़ी से दुबिला तक सड़क खराब है, बुनुमलाता से तिरिलपी तक सड़क खराब है, खराब चापाकलों की मरम्मती नही हो रही है, पिलका गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र विगत 10 साल से अधूरा है।
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : ।अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला उपाध्यक्ष सह मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में मंझारी प्रखंड के विभन्न जनसमस्याओं के निदान के सवाल पर पिलका पंचायत के पडसी गांव से हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात की।माधव चंद्र कुंकल ने कहा की मंझारी प्रखंड में वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नही होने से आमजन को इमरजेंसी के समय में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
पडसी गांव से पुकरिया मोड़ तक सड़क खराब है,जोंकोजुड़ी से दुबिला तक सड़क खराब है,बुनुमलाता से तिरिलपी तक सड़क खराब है, खराब चापाकलों की मरम्मती नही हो रही है, पिलका गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र विगत 10 साल से अधूरा है, पुडदा गांव में अवस्तीथ +2 स्कूल 12 साल से अधूरा है।
तमाम जनसमस्याओं के निदान के लिए 10 हजार लोगों का हस्ताक्षर कराकर 22 को वृद्ध रूप से प्रखंड कार्यालय मंझारी में धरना कर मांग पत्र सौंफने का कार्यक्रम चलाया है।मौके पर शत्रुघ्न कुंकल,रंजित बिरुवा,एलियास बिरुवा,जीतेने मुर्मू,अमित बिरुवा, डूबराज मार्दी,जगदीश बिरुवा, सागेन मारड़ी,ओनामो गोप, मुक्ता टुडू, करण बिरुवा,सूरज हांसदा,ब्रजमोहन बिरुवा,अमित बिरुवा आदि उपस्थित थे।
